
मांझी(सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के नरपलिया गांव के समीप स्थित गड्ढे में पैर फिसल कर गिरने के बाद गहरे पानी में डूब कर मौत हो गई। मृतक किशोर राम 70 वर्ष स्थानीय नरपलिया गांव का ही रहने वाला बताया जाता है। उसे दो पुत्र व तीन पुत्री हैं जिनकी शादी हो चुकी हैं। परिजनों ने बताया कि मिट्टी काटने के कारण बने गहरे गड्ढे में डूब रहे बृद्ध को बचाने के लिए कई स्थानीय युवकों ने छलांग भी लगाई लेकिन उन्हें बचाया नही जा सका। बृद्ध के डूबने की खबर पाकर मांझी थाना पुलिस भी पहुंच गई। तथा परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने जाल के सहारे शव की खोजबीन शुरू कर दीं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नही किया जा सका था।




Recent Comments