सांसद रूडी के पहल से बहुप्रतीक्षित उम्मीदें हुयीं पुरी, आज मढ़ौरा में रुकी छपरा कचहरी-लखनऊ एक्सप्रेस

मढ़ौरा(सारण).गुरुवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर छपरा कचहरी -लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन पहली बार रुकी.जिससे लोगों में एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव की बहुप्रतिक्षित उम्मीदें पूरी होने से खुशियां साफ-साफ झलक रही थी.


एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के क्षण को यादगार बनाने के लिए रेल प्रशासन के साथ-साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी पुरी तैयारी कर रखी थी. 09 बजकर 05 मिनट पर जब मढ़ौरा स्टेशन पर पहुंची तो लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी को बधाई देते हुये जिंदाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया.वहीं रेल चालक व उप चालक को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी, पूर्व विधायक लाल बाबू राय , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह , भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह , छपरा के स्टेशन डायरेक्टर ए.के. पांडे , डीसीआई शंभू कुमार, स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार ने ट्रेन को 09 बजकर 10 मिनट पर हरी झंडी दिखा रवाना किया.

मढ़ौरा स्टेशन से 56 यात्रियों ने सफर के लिए रेल टिकट खरीदा.साथ ही पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और रेक पॉइंट का लोगों ने मांग किया.जिसके लिए भाजपा के मनोज कुमार सिंह , जाप के मनोज गुप्ता और आप के वीरेन्द्र यादव ने रेल के छपरा स्टेशन डायरेक्टर कों स्मार पत्र दिया.

वहीं कार्यक्रम पर आयोजित समारोह में आगत अतिथियों कों भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया.इस मौके पर भाजपा में मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, डॉ.राम बाबू सिंह, पूर्व मुखिया शीला नाथ सिंह , ललन जयसवाल, सोनू सिंह, परसा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जाप के प्रदेश महासचिव मनोज गुप्ता, आप के वीरेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग थे.