बेतिया – *गौनाहा बजार का अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ ने मंगा पुलिस बल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* गौनाहा बाजार को अतिक्रमण किये लोगो को तीन बार नोटिस भेजने के बाद भी बजार अतिक्रमण मुक्त नही हुआ है । जिसे मुक्त कराने के लिए अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा ने गौनाहा थाने से पर्याप्त पुलिस बल की मांग की है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि इस संबंध में नरकटियागंज एसडीओ चंदन कुमार चौहान ने भी थाने को एक पत्र भेजा है जिसमें उनका कहना है कि गौनाहा बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अंचलाधिकारी गौनाहा को पर्याप्त मात्रा में महिला व पुरुष पुलिस बल उपलब्ध कराएं । ताकि बाजार को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सके ।
विदित हो कि अंचल कार्यालय गौनाहा के द्वारा बजार का अतिक्रमण करने वाले लोगों पर पूर्व में तीन बार नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया जा चुका है । परंतु इसके बावजूद भी अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका ।