
अखण्ड रामायण पाठ के समापन पर आरती भजन व सोहर के संगीतमय महौल में झूमे लोग
मांझी(सारण): कौरु धौरु पंचायत की मुखिया वीणा देवी के मझनपुरा स्थित आवासीय परिसर में अखण्ड रामायण पाठ सम्पन्न हुआ। बलिया ।यूपी। के गायक रत्नेश की मण्डली ने पूर्णाहुति के अवसर पर आकर्षक आरती भजन व सोहर आदि प्रस्तुत किया। इससे पहले अखण्ड रामायण का सस्वर पाठ सम्पन्न हुआ। आरती कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उमाशंकर ओझा पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सरपंच अरुण सिंह बीडीसी विद्यासागर भगत सर्व देव सिंह प्रभुनाथ सिंह प्रभुनाथ महतो श्याम बिहारी शुक्ल अजय सिंह प्रो रामजी सिंह तथा सन्त ताटम्बरी बाबा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। मुखिया पति व समाज सेवी उदय शंकर सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया।




Recent Comments