एडवेंचर प्रोग्राम में बच्चो ने सीखी बारीकियां
भैरू सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ बीकानेर
बीकानेर 3 जुलाई। महावीर इन्टरनेशनल बीकानेर महिला प्रकोष्ठ व नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन बीकानेर के सयुंक्त तत्वावधान में एक दिवसीय एडवेंचर प्रोग्राम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,पवनपुरी दक्षिण विस्तार,बीकानेर के प्रांगण में आयोजित हुआ ।
प्रकोष्ठ की संयोजिका सुमन जैन ने बताया कि विद्यालय के बच्चों को ट्रमपोलिन, रॉलर बॉल ,कमाण्डो नेट तथा ट्रैकिंग की एडवेंचर्स गतिविधियों की बारीकियों से नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ सुषमा बिस्सा तथा मगन बिस्सा अवगत करवाया और पूरे कार्यक्रम का संचालन बिस्सा दम्पति ने किया ।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर पूर्णचंद राखेचा, वीर महेंद्र जैन ,वीर नरेन्द्र जैन, वीर महेंद्र बरड़िया, वीरा सरोज जैन, वीरा अर्चना मेहता, वीरा अर्चना जैन ने सक्रिय भूमिका निभाई और बच्चो ने एडवेंचर का आनंद लिया ।




Recent Comments