असम के नौ लड़कियों को जबरन कब्जे मे रखने वाला सरगना गिरफ्तार

#सभी लड़कियां असम के गुवाहाटी की हैं

#हरिकिशोर सिंह/मशरक(सारण) : पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय के निर्देश पर मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने थाना क्षेत्र के बंसोही ग्रामीण बैक के पास पूर्व मुखिया के मकान में साधना आरकेष्टा के संचालक राजू पटेल पिता स्व सुरेश पटेल गाव-चईलहा थाना-बनजरिया जिला मोतीहारी निवासी को नौ नौजवान लड़कियो मे दिपाली,भाग्यश्री,प्रिया,सपना,मनजीता,कविता,सुनिता,अकिता,पम्मी व दो लड़के बब्लू,राहुल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
मौके से गिरफ्तार लड़कियाँ को संचालक द्वारा आसाम के गुवाहाटी में प्रोग्राम के लिए बुक किया और वही प्रोग्राम कराया । फिर वहाँ से बिहार में बीस दिनो के प्रोग्राम देने के लिए बुक किया और उन्हें बिहार के छपरा जिले के मशरक थाना के मलमलिया हाईवे पर बंसोही के पास ले आया । जहाँ उनसे जबरदस्ती गंदे गंदे गानों पर नाचने के मजबूर किया जाने लगा और अश्लील व गंदे कामों के लिए दबाव दिया जाने लगा । सबके साथ मारपीट भी किया जाने लगा और जबरदस्ती कब्जे में ले लिया।फिर लड़कियों ने अपने घर वालो को फोन द्वारा खबर किया। घरवालो ने गुवाहाटी महिला कोषांग में एक मामला दर्ज कराया । फिर वहाँ के डीजीपी ने बिहार सरकार के डीजीपी को मामले की जानकारी दी । मामले की जानकारी होते ही बिहार पुलिस ने लड़कियों के मोबाईल टावर का लोकेशन ट्रेस किया तो सिवान जिले के हसनपुरा में सिग्नल दिखा। एसपी सिवान नवीन चन्द्र झा ने मामले में तेजी दिखाते हुए हसनपुरा मे पहुँच मौके पर खोजबीन किया पर कोई सफलता नहीं दिखी।फिर उन्होंने मामले की जानकारी सारण एसपी को दिया ।
फिर एसपी सारण के निर्देश पर कार्यवाई करतें हुए ।मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने सिवान एसपी के साथ दारोगा बी के सिंह और पूरे दल बल के साथ बंसोही बाजार के ग्रामीण बैक के पास से सभी लड़कियों को सरगना समेत सफलता पूर्वक गिरफ्तार कर लिया। सभी को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मशरक थाना ले आया गया ।