इंदिरा आवास सहायक की मौत की खबर से परिजनों में छाया मातम

छपरा । जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी गांव निवासी तथा शिवहर जिले के पिपराढी प्रखंड के बसहिया शेख पंचायत में इंदिरा आवास सहायक पद पर कार्यरत मो मकसूद आलम (27 वर्ष) की मौत की सूचना से मंगलवार को गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है । उनके इंदिरा आवास सहायक सहगियों ने घटना स्थल पर बताया कि वह विगत काफी दिनों से प्रेशर में रहने की बात कर रहे थे तथा काम का अत्यधिक बोझ रहने के कारण हुई है। कभी-कभी बेचैन भी रहते थे।पिपराढी प्रखंड क्षेत्र के बसहिया के इंदिरा आवास सहायक ने कमरे के अंदर पंखे में झूल कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर उप विकास आयुक्त मोहम्मद बारिश खान, एसडीपीओ राकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी तौकीर हाशमी, पिपराढी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंकिता कुमारी, शिवहर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर श्रीकांत प्रसाद सिन्हा पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा वीडियोग्राफी के सहारे किवाड को तोड़कर शव को अपने कब्जे में लिया है। इस बाबत मकान मालिक अवध बिहारी महतो के द्वारा शिवहर थाना एवं पुलिस अधीक्षक को दूरभाष पर सूचना दी थी कि किराएदार मोहम्मद मकसूद आलम सुबह से ही गेट का दरवाजा नहीं खोल रहा है । इस घटना की सूचना आग की तरह प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय रोड में फैल गई लोग घटनास्थल तक पहुंचने लगे। घटना स्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तुरंत घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया तथा शव को पंखे में झूले पाया गया है। घटना के कारण का पता किया जा रहा है । फिलहाल उन्होंने बताया कि पुलिस अनुसंधान कर रही है। शीघ्र ही पता लगा लिया जाएगा।