इसुआपुर(सारण)-थाना क्षेत्र के इसुआपुर गांव के गोरख चौबे के पैतीस बर्षीय पुत्र पवन चौबे को बीती रात विषैले सांप ने काट लिया जिससे उनकी मौत हो गई ।मृतक पवन कुमार अपने घर के अंदर सोये थे तभी करीब दो बजे रात दो बजे उन्हें पैर में कुछ काटने का एहसास हुआ ।परिजन सांप काटने के शक पर उन्हें चिकित्सक के यहां ले गए ।जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।मृतक की मौतकी खबर लगते ही सैकड़ो ग्रामीण उन्हें देखने पहुच गये ।जहां परिजनों के रुदन कुन्द्रन से सारा माहौल गमगीन हो गया ।




Recent Comments