एसएसबी के जवानों ने रेफरल अस्पताल में चलाया स्वछता अभियान
तरैया(सारण)10.08.2018।
स्वछ भारत अभियान के तहत एसएसबी के जवानों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद के नेतृत्व में रेफरल अस्पताल में सफाई कार्य किया।एसएसबी के इंस्पेक्टर संजय वर्मा,डी. बी.क्षत्री,हरसुखलाल पटेल,आकाश सिंह,अनिल उपध्य्याय एवं अन्य एसएसबी तथा चिकित्सको ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर रेफरल अस्पताल परिसर में सफाई कार्य किया।ईधर तरैया बाजार पर गंगा स्टूडियो रिकाउंडिंग सेंटर के भोजपुरी कलाकारों ने भी स्वछता अभियान चलाया और बाजार के कचड़ो को साफ किया और लोगो से कूड़ेदान का उपयोग करने का आग्रह किया।जिसमें गायक कुमार सत्येन्द्र,माइकल मुकेश,दीपक दरिया,कुमार प्रेम,रामेंद्र राजा,डॉ राजकिशोर,मजनू मिथलेश व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments