प्रयाग राज के ‘किसान कुंभ’ में लिया गया निर्णयछपरा (सारण)। भारतीय किसान यूनियन आगामी 18 मार्च को किसानों की समस्या को लेकर दिल्ली में महापंचायत बूलाएगा।भाकियू की प्रयागराज में तीन दिवसीय चिंतन शिविर में यह निर्णय लिया गया।चिंतन शिविर का समापन 18 फरवरी को हूआ।इस बात की जानकारी देते हूए भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने बताया कि चिंतन शिविर में किसान नेताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 18 मार्च को दिल्ली में महापंचायत होगी।भारत सरकार व देश के प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात करने की इच्छा किसानों ने ब्यक्त की है।भाकियू ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि कृषि प्रधान देश में अन्नदाता ‘सुखी भव’ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तक किसी भी किसान प्रतिनिधीमंडल से किसानों की समस्याओं को लेकर बात नहीं की है।जिससे किसानों में रोष है।साथ ही प्रयागराज के गंगा की रेती संगम तट पर नेताओं ने संकल्प लिया कि 18 मार्च को या तो प्रधानमंत्री देश के किसानों के साथ बातचीत कर समस्याओं का समाधान करेंगे अन्यथा देश के किसान अब चूप न बैठकर संसद भवन पर मरने को तैयार है।भाकियू नेता श्री टुन्ना ने कहा कि बिभिन्न सरकारों ने किसान के सामने करो या मरो की स्थिति पैदा कर दी है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों से किसान खूश नहीं है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या तो एक महीने के अंदर किसान प्रतिनिधीमंडल से बात करें अन्यथा पटना में एक बड़े किसान आंदोलन के लिए तैयार रहें।




Recent Comments