राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
पुलिस पदाधिकारियों को दिया आवश्यक सुरक्षा का टिप्स
चाक-चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
मझौलिया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मझौलिया प्रखंड स्थित बरवा सेमरा घाट पंचायत स्थित बघमबरपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर एसपी निताशा गुड़िया ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया हेलीपैड बैरिकेटिग कार्यक्रम स्थल मछली पालन केंद्र सहित आसपास के स्थलों का बारीकी से जायजा लिया उन्होंने जिले के उपस्थित सभी थानाध्यक्षों को सुरक्षा का गाइडलाइन दिया विशेष सुरक्षा व्यवस्था का टिप्स दिया आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को उनके निर्धारित जगहों की तैनाती बताई एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर विशेष रुप से सतर्क और जागरूक रहने का दिशा निर्देश दिया किसी भी व्यक्ति को बिना प्रवेश कार्ड के अंदर आने की अनुमति नहीं देने की बात भी उन्होंने पदाधिकारियों से कई उन्होंने कहां की चप्पे-चप्पे पर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ तैनात रहेंगे कुल मिलाकर पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती से लगता है मानो कार्यक्रम स्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है सुरक्षा के ऐसे व्यवस्था की गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है





Recent Comments