पटना :- भारतीय सबलोग पार्टी एवं भारतीय सम्पूर्ण क्रांति पार्टी एक साथ मिलकर साझा चुनाव अभियान चलाएगी। इसकी घोषणा भारतीय सबलोग पार्टी (भासपा) के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेस–वार्ता में भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अरुण कुमार और भारतीय सम्पूर्ण क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की.उक्त जानकारी देते हुए भारतीय सबलोग पार्टी के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने छपरा में मीडिया कों संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में जो अराजकता है उसका मुख्य कारण बिहार सरकार है। लेकिन सिर्फ सरकार जाने से अराजकता नहीं खत्म होगी। इसके लिए सकारात्मक लोगों को सामने आना होगा। बिहार में बेरोजगार युवक वर्षोंं मेहनत करते हैं और पता चलता है कि पद बिक गया। इस सरकार ने संस्थाओं को ही मार दिया है। बात चाहे सिपाही भर्ती की हो या दरोगा व डीएसपी की बहाली, सब ओर भयंकर भ्रष्टाचार है। छोटी–छोटी ताकतें मिल जायेंगी तो इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेगे। वहीं संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में तमाम उद्योग बंद कर दिया गया। आज वो लोग दुःखी है जो नया बिहार बनाने का सपना देखे थे। आज सत्ता पर कब्जा दिलाने वाले ही उसे उखाड़ना चाहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो दुःखित हैं।भासपा की प्रदेश अध्यक्ष डा. रेणु कुशवाहा ने भी प्रेस–वार्ता में एक साथ चुनाव अभियान चलाने का समर्थन किया। और कही की तीसरे विकल्प की सरकार बने और बिहार आगे बढ़े। समान विचारधारा वाले को जोड़ा जा रहा है। प्रेस–वार्ता को भारतीय सम्पूर्ण क्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बलराम शर्मा ने भी संबोधित किया। मौके पर राजकुमार झा भी मौजुद थे.