पूर्व मंत्री व विधायक ने परसा में किया झंडोत्तोलन

#दीपक कुमार सिंह/परसा : आजादी के 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परसा स्वराज आश्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समधी पूर्व मंत्री स विधायक चन्द्रिका राय ने पुलिस के उपस्तिथि में तिरंगे को गार्ड ऑफ़ ओनर की सलामी के साथ झंडोतोलन किया।परसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगर पंचायत परसा बजार थाना परिसर पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय पुस्तकालय डाक बंगला उच्चतर माध्यमिक बिद्यालय परसा आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय परसा डाक घर निबंधन कार्यालय आदि स्थानों पर झंडोतोलन कार्यक्रम में शिरकत किया।कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री स पूर्व स्वस्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के ससुर ने कहा कि देश की आजादी के बाद देश में सभी मनुष्य को बराबर का अधिकार है।देश की प्रत्येक जनता को अपना स्वतंत्र जीवन यापन करने की आजादी है।उन्होंने क्षेत्र की जनता से सबका साथ सबका विकास तथा सबका सम्मान के साथ क्षेत्र का विकास करने की बातें कही।