मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के मेहंदी गंज में जहरीली दवा खाने से एक युवक अचेत हो गया। जिसको आना फानन में माझी पीएचसी में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि पीड़ित परिवार किसान किस्म का व्यक्ति हैं। जो खेती में डालने के लिए कीटनाशक दवा खरीद कर लाया था। जबकि एक ही जगह खांसी की दवा और खेत में डालने के लिए लाया गया कीटनाशक दवा रखा हुआ था। जिसे गलती से वह खांसी का दवा समझकर पी लिया और हालत बिगड़ने पर उसे माझी पीएचसी लाया गया। इलाज के बाद युवक चंगा हो गया। पीड़ित युवक मेहंदी गंज निवासी शिव कुमार साह का पुत्र जितेंद्र कुमार साह बताया जाता है।