समस्तीपुर: 30 बोतल शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार ।
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

शाहपुर पटोरी
बिहार मे शराबबंदी के बाद भी इन दिनों पटोरी एवम आसपास के इलाको में शराब का कारोबार बदसूरत जारी है। हांलांकि इन मामलों में पुलिस कार्रवाई भी लगातार कर रही है। वावजूद यह धंधा रुकने का नाम नही ले रही है रविवार की देर रात पटोरी पुलिस ने बांदे गाँव में छापेमारी कर 30 बोतल शराब के साथ 1 कारोबारी को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार कारोबारी उक्त गाँव के ही कन्हैया कुमार है जो वर्षौं से इस कारोबार में लिप्त है । शराब भी उसी के दरवाजे से बरामद की गई है । बरामद शराब में 180 एम एल की 20 एवम 375 एम एल की 10 बोतल शामिल है
छापेमारी का नेतृत्व प्रमोद कुमार कर रहे थे वही मौके पर अन्य पुलिस बल मौजूद थे।




Recent Comments