👉बुधवार की शाम अपराधियों ने चाकू मार की थी हत्या

महाराजगंज। महाराजगंज शहर में अपराधियों द्वारा व्यवसायियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला लागातार जारी है ऐसी स्थिति में पुलिस का सुस्त रहना ही घटना को बढ़ावा कि कडी जान पड़ती हैं। बुधवार की संध्या शहर के रेलवे ढाला के समीप संस्कृत विद्यालय परिसर में अपराधियों ने एक स्वर्ण आभूषण के कारीगर को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया ,वहीं उसके दो सगे भाईयों, साले को चाकू मार बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिनका इलाज पटना पीएमसीएच में हो रहा है, व्यवसायियों के कथनानुसार यह हत्या रंगादारी से जुडा है।गोपालगंज जिले के मीरगंज निवासी जयप्रकाश सोनी 2012 में अपने पत्नी तीन पुत्रों बिट्टू कुमार सोनी,यशवंत कुमार,गोलु कुमार के साथ महाराजगंज शहर में सोने का गहना बनाने की कारीगरी का काम करने के लिए आये, धीरे – धीरे वे लोग मेहनत कर पुरानी बाजार कपड़ाहट्टी में जमीन खरीदकर अपना मकान बना लिये थे, बुधवार की संध्या बिटु कुमार सोनी को किसी ने फोन कर रेलवे ढाला संस्कृत विद्यालय के समीप आने को कहा जिसपर अपने भाई यशवंत कुमार,गोलु कुमार अपने साले मनीष कुमार के साथ गया।तभी एक अपराधी ने कहा कि तुमसे सोने का गहना रंगदारी के रूप में मांगा गया था।इसी तुम दिया नहीं उसके बाद करीब पांच छ: की संख्या में अपराधियों ने सभी पर चाकू से प्रहार कर दिया।जिससे वे सभी जख्मी हो गिर गये।अगल बगल के लोगों ने घटना को देख दौडकर सभी को महाराजगंज पीएचसी लाया जहां बिटु कुमार सोनी की मौत हो गयी।वहीं यशवंत, गोलू को सीवान रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने यशवंत को गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया, वहीं मनीष को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।
हत्या के विरोध में व्यवसायियों ने बंद रखी दुकानें, चहूओर पसरा सन्नाटा
स्वर्ण आभूषण कारीगर बिट्टू कुमार सोनी की बुधवार की संध्या सात बजे अपराधियो ने चाकूमार कर हत्या के विरोध में गुरुवार को सुबह से ही व्यवसायियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद रखी।व्यवसायी की हत्या के बाद शहर के व्यवसायी काफी उग्र दिखे, सुबह से ही वे अपनी अपनी दूकाने बंद रखी, शहर के पुरानी बाजार,काजी बाजार,मोहन बाजार, सिहौता,नया बाजार सहित सभी मुहल्ले की दुकानें बंद देखी गई।व्यवसायी के शव को नखास चौक पर रखकर डीआईजी मनु महाराज को बुलाने की मांग पर अडे थे।व्यवसायियों का कहना था कि मुख्यालय की पुलिस मृतप्रायः हो गयी है।उन्हें व्यवसायियों की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है। दिनभर पुलिस शराब के पीछे भाग रही है जिसके चलते अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती
बिट्टू कुमार सोनी की हत्या के कि घटना के बाद शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया हैं । पुलिस प्रशासन की तरफ से दंगा रोधी ब्रज वाहन की भी व्यवस्था कराई गई हैं। प्रशासन के तरफ से भारी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती किया गया, विधि व्यवस्था को लेकर महाराजगंज दुरौंधा और गोरियाकोठी पुलिस भी शहर के सभी चौक चौराहे पर तैनात दिखी।
सीओ और बीडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने उठाया शव
मृतक के शव को नखास चौक पर रखकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के द्वारा प्रदर्शन करने की सूचना पर पहुंचे बीडीओ नंदकिशोर साह और सीओ रविंद्र राम पहुंच कर मृतक के परिजनों को सरकारी मद से तत्काल बीस हजार रूपए सहायता राशि प्रदान किया। वही सीओ रविंद्र राम ने आपदा प्रबंधन के तरफ से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।
शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
स्वर्ण आभूषण कारीगर बिट्टू कुमार सोनी का शव गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे घर पर पहुंचते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक के माता मुन्नी देवी और पत्नी आरती देवी शव से लिपट कर चीत्कार से माहौल को गमगीन कर दिया। अपने पिता को शव को देख पुत्री हर्षिता बार बार अपने पिता को पापा उठिए का प्रयास कर रही थी। वह अपने मम्मी से बोल रही थी कि मम्मी पापा को उठाओ और पापा नहीं उठ रहे हैं पापा को क्या हुआ है इतना लो काहे के लिए आया यह देख वहां उपस्थित लोगों के आंख भर उठे, माहौल गमगीन हो गया।
जनप्रतिनिधियों का लगा जमावड़ा
स्वर्ण आभूषण कारीगर बिट्टू कुमार सोनी की हत्या की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक हेमनारायण साह मृतक के घर पहुंच कर मामले की जानकारी ली उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि अपराधी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिजनों को राज्य सरकार के तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं दूसरी ओर राजद के प्रदेश महासचिव अरविंद गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव राय, राज किशोर गुप्ता, चंद प्रकाश गुप्ता आदि ने मृतक के पिता से मिलकर इस घटना की निन्दा करते हुए प्रशासन से शीघ्र ही अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।




Recent Comments