चौकीदार सहित छः पर दलान तोड़ने एवं मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):
प्रखंड के चैनपुर गाँव में तरैया थाने के चैकीदार सहित छः पर दालान तोड़ने एवं मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है।चैनपुर निवासी चैकीदार के पड़ोसी जयराम राय ने चैकीदार और उसके पाँच पुत्रो सहित छः पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें चैनपुर निवासी तरैया थाने के चैकीदार रामप्रवेश राय,उसके पुत्र क्रमशः राजदेव राय,टुनटुन राय, सुनील राय, पंकज राय और अंकज राय को अभियुक्त बनाया गया है।आवेदक ने आरोप लगाया है कि वह अपने दलान में बैठा हुआ था।तभी सभी लोग आकर हम्बल,लोहे की रड और आधुनिक औजार से दलान की दीवार तोड़ने लगे।जिसका विरोध किया तो मारपीट करने लगे तथा मुझे बचाने आये मेरे भाई देवीलाल के साथ भी मारपीट करते हुए उसके गर्दन से 33 हजार रुपये का सोने का चेन एवं पाँच हजार रुपये छीन लिये है।




Recent Comments