वैशाली : राजापाकड़ में गहराया जल संकट

राजापाकर : प्रखंड के नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के बदनपुर मिल्की ग्राम के वार्ड नं- 06 (छः) में लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।यहाँ के लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है।समाजसेवी अभिनंदन सहनी द्वारा कई बार जल संकट के समाधान के लिए आवाज बुलंद की गई, लेकिन प्रखंड प्रशासन राजापाकर एवं जिला प्रशासन वैशाली द्वारा जल संकट का समाधान अभी तक नहीं किया गया।बदनपुर मिल्की में लगभग सभी चापाकलों से पानी नहीं निकल रहा है, एक दो इंडिया मार्का चापाकल है भी तो उसके पानी से बदबू आ रहा है, जो विल्कुल पीने लायक नहीं है।समाजसेवी अभिनन्दन सहनी द्वारा कहा गया कि जिला प्रशासन वैशाली एवं प्रखंड प्रशासन राजापाकर की उदासीनता के कारण इस ग्राम में अभी तक नल जल योजना से बोरिंग की व्यवस्था नहीं किया गया है। अभिनंदन सहनी के दरवाजे पर जो चापाकल है, उससे भी दूषित पानी निकल रहा है ,उस पानी के लिए भी गाँव के लगभग आधे आवादी को लाइन में लगकर पानी लेना पड़ रहा है। पानी के लिए लोगों को आपस में कहा सुनी भी करते देखा गया है। मानव के साथ साथ पशु पक्षियों को भी जल समस्या से जूझना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने समाजसेवी अभिनंदन सहनी के नेतृत्व में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग एवं जिला पदाधिकारी वैशाली से अपील किया है कि जल समस्या के समाधान के लिए अविलंब बोरिंग से नल जल की व्यवस्था की जाये।बोरिंग की व्यवस्था अविलंब नहीं किया तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।