मांझी(सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के समीप बिंटोलिया में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक अभियान चला कर करीब पांच सौ लीटर अर्ध निर्मित देशी शराब को नष्ट कर दिया। हालांकि इस दौरान उन्हें धंधेबाजों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से जानकारी मिल रही थी कि बिंटोलिया के एक मुहल्ले में देशी शराब बना कर बेंचा जा रहा है। जिससे पियक्कड़ों का भी आना-जाना लगा हुआ था। पहले हमने चेतावनी भी दी थी। इसके बाद जब धंधेबाज नही माने तो यह अभियान चलाना पड़ा। वहीं दाउदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसी कोई बात हो तो पुलिस को सूचना देना चाहिए।