समस्तीपुर: बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरफ्तार
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
हसनपुर
हसनपुर रेल परिसर में स्थित झोपड़ीनुमा घर में एक नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म मामले में रेल पुलिस ने आरोपीत को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्ची का मेडिकल जांच कराते हुए बयान दर्ज कराने के उपरांत आरोपित को गुरुवार को जेल भेज दिया।बच्चे की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। दर्द प्राथमिकी में बताया गया कि बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे अपनी पुत्री को विद्यालय जाने के लिए कहा ।जब करीब 10:30 बजे जब घर लौटी तो देखा कि उसकी पुत्री को झोपड़ीनुमा घर में चौकी से सटाकर हसनपुर बाजार निवासी कैलाश शाह का पुत्र गणेश कुमार दाहिने हाथ बंद कर दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची दर्द से कराह रही थी ।उसके बाद आरोपी बच्चे की मां को देख कर भागने का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ लिया। हसनपुर रेल थाना अध्यक्ष विनोद राम ने आरोपी के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए केस को समस्तीपुर हस्तांतरित कर दिया। जीआरपी थाना अध्यक्ष ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की ।तथा साथ ही मामले की जांच की जिम्मा ASI सुनीता जायसवाल को दे दिया।




Recent Comments