
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। शादी, विवाह, आर्केस्ट्रा और सार्वजनिक जगहों पर युवाओं में पिस्टल लहराने का क्रेज बढ़ गया है। इसकों लेकर लगातार पुलिसिया कार्रवाई और प्राथमिकी के बाद भी इस तरह की घटना कम नही हो रही है। नया मामला गौरा ओपी क्षेत्र के नरहरपुर का है। जहां एक आर्केस्ट्रा में नर्तकी के साथ डांस करते हुए हाथ में पिस्टल लहराने और फायरिंग का एक विडियों सोशल साइट पर वायरल हुआ है । वायरल विडियो ने पुलिस महकमें की हलचल तेज कर दी है। पुलिस वायरल विडियों की सत्यता की जांच में पुलिस जूट गई है। गौरा थाना इंचार्ज बाजीगर कुमार ने बताया कि आरकेस्ट्रा में विडियों लहरा रहे युवक की पहचान कर ली गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि नरहरपुर निवासी कौलेश्वर राय के घर पर बरात आई थी। इस बरात में आर्केस्ट्रा का संचालन किया जा रहा था। वायरल विडियों इसी आर्केस्ट्रा के दौरान का है। हाथ में पिस्टल लहराने और फायरिंग करने वाले युवक की पहचान नरहरपुर निवासी सुशील राय उर्फ सुरेन्द्र राय के पुत्र शशिभूषण कुमार उर्फ धोनी के रूप की गई है । आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी शुरु कर दी है।
__




Recent Comments