समस्तीपुर: पीसीसी सड़क कार्य निर्माण का हुआ शुभारंभ

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर:
विभूतिपुर क्षेत्र के चोरा टभका पंचायत के रोटगंना वार्ड संख्या 13 में REO सड़क से रामबली सिंह शिक्षक के घर होते हुए रूपलाल सिंह के घर तक एवं रामबली सिंह के घर होते हुएREO सड़क की तरफ जाने वाली पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास मुखिया सुलेखा कुमारी द्वारा किया गया। 15 लाख की लागत से संपन्न होने वाली यह योजना काफी जन उपयोगी है। तथा मुखिया श्रीमती सुलेखा कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा पंचायत के विकास के लिए जन सहयोग जरूरी है। विकास की गति को तेज करने के लिए सहयोग किया जाय। इस अवसर पर माकपा नेता महेश कुमार पंचायत समिति सदस्य वासुदेव पासवान उर्फ गजाधर पासवान, वार्ड सदस्य शीला देवी, अरुण कुमार, गणेश प्रसाद सिंह, रामबाबू प्रसाद सिंह ब्रह्मदेव सिंह गजेंद्र सिंह रामचंद्र सिंह बबलू, ललन पासवान, कमलेश कुमार, मंतोष रजक,गायत्री देवी, उप मुखिया रणधीर राम, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




Recent Comments