मढ़ौरा में रेल निर्माण कर रही कम्पनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया जन जागरूकता मार्च सह वृक्षारोपण

मढ़ौरा (सारण):मंगलवार को विश्व प्रर्यावरण दिवस पर लोगो को प्रकृति के प्रति प्रेरित करने और प्रर्यावरण की सुरक्षा को लेकर रेल डीजल इंजन निर्माण कर रही कंपनी ने जागरूकता मार्च सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया I अमेरिकी निर्माण कम्पनी जेई और उसकी कंसर्न कंपनी एसपीसीएल के तरफ से संयुक्त रूप से आयोजन किया गया I जागरूकता मार्च गढ़देवी चौक से शुरू हुई जिसे एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने स्टार्टअप दिया I पर्यावरण मार्च में कम्पनी के अधिकारी, कर्मी के साथ स्थानीय पदाधिकारी और स्कूली बच्चे भी शामिल हुए I नारे के साथ निकली जनजागरूकता मार्च मुख्य बाजार से होकर रेफरल अस्पताल होकर मुख्य बाजार के डबरा नदी पुल पर पहुंची जहा स्वछता अभियान में परिवर्तित हो गई I

मार्च के दौरान कम्पनी के कर्मियों ने प्रर्यावरण की सुरक्षा,प्लास्टिक की थैलियों व् वस्तुओं का त्याग जल संरक्षण,वृक्ष बचाओ,वृक्ष लगाओ का नारा लगाया I

▶फैक्ट्री परिसर में हुआ वृक्षारोपण, ग्रामिणों के बीच बाते गए चार सौ फलदार पेड़-
विश्व प्रर्यावरण दिवस के अवसर पर रेल डीजल इंजन कारखाना कैम्पस में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया I इस अवसर पर कैंपस के भीतर अधिकारिओं ने दर्जनों फलदार बड़े पौधे लगाये गए I वृक्षारोपण में अमेरिकी कंपनी के ईएच एस इंचार्ज मनोज कुमार,एसपीसीएल के प्रोजेक्ट हेड अनोंन्या मित्रा,ईएचएस इंचार्ज मों फिरोज आलम सहित अन्य अधिकारी ने वृक्ष लगाए अौर ग्रामिणों के बीच फलदार पेड़ बाटे ।

▶कम्पनी ने अपने कर्मियों को पर्यावरण सुरक्षा की दिलायी शपथ, 25 कर्मियों को वेहतर काम के लिए दिया पुरस्कार-

कम्पनी ने अपने कामगारों के बीच भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया I इस दौरान सभी कर्मियों को पर्यावरण सुरक्षा का शपथ भी दिलाया और कहा की वे आज से ही अपने दैनिक कार्यो में प्लास्टिक के उपयोग को कम करना शुरू करे I उक्त कार्यक्रम में चयनित 25 कामगार को उनके वेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया I इस अवसर पर जीई के मनोज कुमार ने कहा कि पुरस्कार कामगार के हौशला को बढ़ाता है और दुसरे को भी अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है I कार्यक्रमों में नगर मुख्य पार्षद ललन राय, एसपीसीएल के प्रोजेक्ट डारेक्टर अनोंन्या मित्रा,सुभाष सिंह,शम्भू चौधरी,जीई के सनोज नटराजन,सीबीआरई के तमिलराशन,मेडिकल ऑफिसर डॉ विजय शर्मा, भाजपा नेता नागेन्द्र राय , सामाजिक कार्यकर्ता मो नवी अहमद, ब्रज किशोर सिंह, जदयू अध्यक्ष गामा सिंह, झन्टू दादा,सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे I




Recent Comments