समस्तीपुर:अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आया बाइक, एक बाइक सवार की मौत

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
दलसिंहसराय:दलसिंहसराय से समस्तीपुर जाने वाली सड़क मार्ग के मकदमपुर गांव के एक ट्रक एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत पीएमसीएच ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई. जबकि बाइक पर सवार एक बालक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरायरंजन प्रखंड के रायपुर पंचायत के रसलपुर निवासी विद्यानंद राय का 27 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार राय कल अपने बहन से मिलने के लिए कोनैला मकदमपुर गांव आया हुआ था. आज वे अपने पंद्रह वर्षीय भांजे बैधनाथ राय के साथ बाइक से दलसिंहसराय वापस आ रहा था. इसी क्रम में समस्तीपुर की तरफ से जा रहे ट्रक ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया. जिसमें मामा एवं भांजा दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिये ले गये.