समस्तीपुर: कौशल विकास केंद्र पर की गई एक दिवसीय उन्मुखीकरण शिविर कार्यक्रम
न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के मानारायटोल दुरदेहात द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र में बुधवार को एक दिवसीय उन्मुखीकरण शिविर संपन्न हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव प्रभु नारायण झा ने किया। शिविर को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने युवाओं से सृजन दृष्टि अपनाने की अपील की वक्ताओं ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि होनहार युवा ही विकसित बिहार  के आइकॉन बनेंगे युवाओं की भाषा एवं शैली उनके व्यवहार की कुशल पहचान बनेगी। कौशल विकास केंद्र में युवाओं को सिर्फ कंप्यूटर कोर्स का ही नहीं दिया जाता बल्कि उन्हें जीवन कौशल से जुड़े विभिन्न आयामों को विकसित किया जाता है।
 वक्ताओं ने प्रशिक्षण से जुड़े युवाओं से वंचित युवाओं को प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

मौके पर  प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर, प्रखंड अंचलाधिकारी उदय कांत मिश्र, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमारमिश्र, सतीश चंद्र मिश्र, श्यामकिशोर कुशवाहा, मनोरंजन प्रसाद मिश्र,विनय भूषण,एन वाई वी गौरव कुमार झा,समन्वयक ज्योति प्रकाश, अजय कुमार, पिंटू कुमार,शिवशंकर कुमार, रमनीत कुमार, स्वर्णा कुमारी,काजल कुमारी गायत्री कुमारी,खुशबू कुमारी।
इस कार्यक्रम के अतिरिक्त अतिथियों द्वारा कुशल युवा प्रशिक्षार्थीयो के बीच 120 छात्रों को बिहार सरकार द्वारा पदत पाठ्यपुस्तक वितरण किया गया।