प्रवेश कुमार डोरीगंज के बनाए गए नए थानेदार, नए 11 पुलिस पदाधिकारियों की भी हुई तैनाती

दैनिक खोज खबर/छपरा(05/10/2024)। अवैध बालू परिवहन की शिकायत पुष्ट होने के बाद डोरीगंज थाना के पूरे स्टाफ को सस्पेंड और लाइन हाजिर कर दिया गया है। शनिवार को कार्रवाई के जद में आए थानेदार राहुल रंजन,चौकीदार समेत 7 को सस्पेंड कर दिया गया। वही शेष 12 पुलिस पदाधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है। बताया गया कि बालू की अवैध परिवहन में पासिंग गिरोह से पुलिस कर्मियों की मिलीभगत के साथ ही अवैध वसूली और पकड़े गए गाड़ियों को छोड़ने की शिकायत की घटना पुष्ट होने के बाद कार्रवाई की गई हैं। सारण में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। साथ ही 7 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सारण में प्रतिनियुक्ति पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष भारती आए हैं, तब से सारण पुलिस का तेवर बदला-बदला नजर आ रहा है। जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। जिससे सारण के लोगों में पुलिस के प्रति नया विश्वास जगा है। वहीं अब डोरीगंज थाना के नए थानध्यक्ष के प्रवेश कुमार बनाए गए है, जो फिलहाल तरैया थाना में पदस्थापित थे। वहीं नए थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार समेत 12 नए पुलिस पदाधिकारियों की डोरीगंज थाना में तैनाती के निर्देश जारी कर शीघ्र योगदान के लिए कहा गया हैं।




Recent Comments