पोषण महीना में स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर दी गई जानकारी

#कुमुद रंजन सिंह/नालन्दा।
शनिवार को रहुई के गैबी स्थित आंगनबाड़ी सेंटर में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर देखभाल के लिए बच्चों एवं मां को किन किन बातों पर विशेष ध्यान रखना है को बताते हुए सीडीपीओ कुमारी ममता ने कहा कि जच्चा और बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए सफाई व खानपान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है उन्होंने हरे पत्तेदार सब्जी चावल आलू सोयाबीन अंडे सहित अन्य पौष्टिक पदार्थों के सेवन के फायदे को बताया।

इस अवसर पर रहुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , हेल्थ मैनेजर प्रमोद कुमार, एएनएम शोभा कुमारी ने विशेष जानकारी देते हुए अपनी बातों को रखा।कुपोषण से बचाव व् देखभाल के लिये समय समय पर ऐ एनएम की सलाह सहित नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में , और आंगनवाड़ी सेंटरों में मिलने वाली सुविधाओं की भी चर्चा की गई। कन्या उथान योजना के तहत सम्पूर्ण टिका दिलवाने पर दो हजार रुपये देने का भी प्राबधान किया गया है।
इस अवसर पर महिला पर्यवेछिका सुमन कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।