समस्तीपुर:स्वतंत्रता दिवस पर अनोखा प्रसाद वितरण किया गया

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
रोसड़ा
रोसड़ा बीएसएस क्लब रोसड़ा में 72 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोतोलन कार्यक्रम के बाद सभी छात्र-छात्राओं व आगन्तुक अतिथियों को प्रसाद के रूप में तिरंगा वाला पौधा दिया गया। हमारे देश के इतिहास में शायद पहली बार पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रसाद के पौधारोपण वितरण किया गया। Selfie With Tree अभियान के कर्ताधर्ता सह क्लब के संस्थापक Tree Man of India राजेश कुमार सुमन के हाथों सभी बच्चों और आगन्तुक अतिथियों को भारत माता को पर्यावरण प्रदूषण रूपी समस्या से आजाद कराने के लिए प्रसाद के रूप में तिरंगा वाला पौधा प्रदान किया गया साथ ही सभी बच्चों को पौधारोपण करने के बाद बडे होने तक देखभाल करने के लिए शपथ भी दिलाया गया। क्लब के व्यवस्थापक सतीश कुमार, सोनू सिंह, संतोष कुमार, नीतीश कुमार, सौरभ कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए इस मुहीम को देशभर में चलाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है।




Recent Comments