फोटो :

सीवान। शुक्रवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के सीवान रेलवे ओवर ब्रिज के पास अनियंत्रित ट्रक ने छह लोगों को कुचल दिया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही तीन लोगों को गंभीर हालत में सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका ईलाज चल रहा है।इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। इसके बाद मृतकों के शव को गाड़ी पर रखकर सिवान सदर अस्पताल लाया। पुलिस में घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक जप्त किया है। बताया जाता है कि ट्रक सिवान से अंदर की ओर जा रहा था। ट्रक के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो जाने से रास्ते से जा रहे तीन बाइक इसकी चपेट में आ गये। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र के बलईपुर पकवलिया निवासी रितेश शर्मा (17 वर्ष) पिता अजय शर्मा, विमलेश कुमार सिंह पिता स्वर्गीय मोहन सिंह गांव देवरिया थाना और अवतार नगर जिला सारण एवं अभिषेक कुमार पिता सुरेश्वर प्रसाद सिंह गांव सुधरी थाना भगवानपुरहाट जिला सिवान के रूप में हुई है। घायल की पहचान जिरादेई थाना क्षेत्र के भरौली पंचायत के बलईपुर पकवलिया निवासी जावेद के रूप में हुई है।