मुखिया ने सात लोगों पर दर्ज करवाया मामला
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट-
प्रखंड के कांठो पंचायत के मुखिया रामचन्द्र मुखिया से एक लाख रूपये रंगदारी मांगने व प्रत्येक माह दस हजार रूपये अलग से देने की मांग की गई है। नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में मुखिया ने बलवाहाट ओपी में आवेदन देकर प्राण रक्षा की गुहार लगाई है।
ओपी को दिये आवेदन में कांठो पंचायत के मुखिया रामचंद्र मुखिया ने कहा है कि गुरूवार की सुबह अपने घर से अंधरी चौक के तरफ टहलने जा रहा था, इसी दौरान पूर्व से मौजूद टुनटुन पोद्दार, महेश पोद्दार, कैलाश पोद्दार, विपिन पोद्दार, रविंद्र पोद्दार, बालकृष्ण पोद्दार, अशोक पोद्दार सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर रास्ता रोक कर थ्रीनट का भय दिखाकर बोला कि मुखिया बन कर बहुत माल छाप रहे हो। अगर आराम से काम करना है तो एक लाख रुपया शाम तक पहुंचा दो और दस हजार रुपया प्रतिमाह रंगदारी के रूप में देना होगा। मुखिया ने कहा कि पहले से भी ये लोग रंगदारी देने के लिए धमकी दिया करते थे और झूठे केस में फंसा देने की धमकी देते थे।
इस संबंध में बलवाहाट ओपीध्यक्ष सुमन कुमार से पुछे जाने पर बताई कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही हैं जल्द उनलोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा