युवा शक्ति के सदस्यों ने राजगीर में किया सबसे ऊंचे स्थान पर झंडोतोलन

छपरा :सारण के युवा संवाद के सदस्यों द्वारा आजादी के 72 वां वर्षगाठ पर राजगीर के घोड़ा कटोरा स्थान से समय सुबह 8:30 बजे राष्ट्रीय गीत गाकर तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें सुबह 9:30 बजे राजगीर के पहाड़ पर स्थित गौतम बुद्ध के शांति स्तूप के प्रांगण में जोश खरोश के साथ झंडातोलन किया गया। वहीं युवानेता डां विशाल सिंह राठौड़ ने कहा है की युवा शक्ति के सदस्य ने निर्णय लिया था कि 15 अगस्त बिहार के सबसे ऊंचे स्थान से तिरंगा फहराया जाएगा और राष्ट्र को मजबूती के लिए युवाओं को जोड़ने के प्रयास किया जाएगा।जो आज सम्पन्न हुआ। झंडातोलन एवं तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित छात्र युवानेता शैख नौशाद, कुमार भार्गव, पवन कुमार श्रीवास्तव, राजन सिंह, रवि गुप्ता,जनक साह, रोहित शर्मा इत्यादि लोग थे।




Recent Comments