नल-जल योजना में अनियमितता देख डीएम ने दी हिदायत
इसुआपुर -डीएम सारण सुब्रत कुमार सेन ने शनिवार को अगौथर सुंदर पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जल नल योजना की जांच की ।जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमित्ता पाई गई ।जिसके बाद पंचायत सचिव कृष्णदेव राम मुखिया रंगलाल राय वार्ड क्रियान्वयन प्रबन्धन समिति के सदस्यों को फटकार लगाई ।मौके पर मौजूद बीडीओ कुमुद कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि पूरे प्रखण्ड मे राशि की निकासी तथा मानक के अनुरूप कार्य संपन्न हो जाना चाहिए अन्यथा उचित कानूनी कार्यवाई की जाएगी ।मौके पर डीडीसी सुहर्ष भगत ,जीपीएस हरेन्द्र सिंह भी मौजूद थे ।




Recent Comments