जमीनी विवाद में भतीजा की गोली मारकर हत्या

हाजीपुर (वैशाली) थानाक्षेत्र के हिलालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में जमीनी विवाद में गोली मार युवक की हत्या कर दी गई । बताया जाता है की मृतक युवक स्वर्गीय अशर्फी राय का 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार है । मृतक युवक संतोष का जमीनी विवाद अपने चाचा जवाहिर राय और मुसाफिर राय से पुरानी थी । हत्या की वारदात रात की बतायी गई है । पुलिस ने डॉग स्कायड से घटना के जांच में जुटी थी । आरोपित एक महिला सहित दो लोग गिरफ्तार है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है ।