समस्तीपुर:शौचालय निर्माण के जागरूकता हेतु एसडीओ ने खुद उठाया कुदाल , खोदा गड्ढा

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
दलसिंहसराय : स्थानीय प्रखंड के केवटा गांव में शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीण कों जागरूक करने हेतु अनुमंडलाधिकारी विष्णुदेव मंडल खुद कुदाल उठाकर गड्डा खोदा।साथ ही लोगो को शौचालय निर्माण से होने वाले फायदे के बारे में भी बताया कि सरकार के तरफ से चलाये जा रहे।घर घर शौचालय में लाभार्थियों कों 12 हजार रुपये उनके बैंक एकाउंट में आते है।आप घर में शौचालय बना कर अपनी घरों की इज्जत घर में ही रख सकते है।वही दूसरी तरफ प्रखंड विकास पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार सिंह ने भी शौचालय निर्माण के लिए प्रखंड में कुदाल चलाकर गड्डा किया।साथ ही शौचालय निर्माण के लिए लोगो को प्रेरित किया।मौके पर जीविका के जुड़े कर्मी व कई जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।




Recent Comments