शिक्षा से ही समाज का विकास संभव – सिग्रीवाल

रिपोर्ट:-अज़हर करीम/इसुआपुर :
इसुआपुर (सारण):महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है । वे क्षेत्र भ्रमण के दौरान धामा गांव के ललन सिंह के आवास पर लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे थे ।जहां अर्जुन सिंह के पुत्र आनंद मोहन सिंह के भारत सरकार के गृह मंत्रालय में सहायक केन्द्रीय आसूचना पदाधिकारी के पद पर चयनित होने पर बधाई देते हुए कही ।वहीं जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान आनंद को बधाई देने पहुंचे थे । एक सवाल के जबाब में उन्होंने भाजपा-जदयू गठबंधन को अटूट बताया ।इस मौके पर बीजेपी नेता हरिनारायण सिंह ,प्रबोध कुमार सिंह ,विजय सिंह ,रामजी सिंह जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष छबीनाथ सिंह ,जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव केश्वर नट ,पूर्व मुखिया विजय सिंह , राजकिशोर सिंह ,श्याम प्रसाद ,विपीन सिंह व अन्य थे ।




Recent Comments