आठवीं की छात्रा से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
दलसिंहसराय (समस्तीपुर) :
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर सलखननी गांव में आठवीं की छात्रा तेरह वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही गाँव के युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने रविवार की देर शाम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्रथमिकी में पीड़िता ने बतलाया है की बीते रात शनिवार की शाम अपने गांव में बलान नदी के किनारे मवेशी के लिए घास काटने गई थी। इसी क्रम में गांव के ही राजा कुमार दास नामक युवक ने अकेले पाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया।जब मैं शोर करने लगी तो वह फरार हो गया। वही थाने की पुलिस ने प्रथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है ।
थानाअध्यक्ष नरेश पासवान ने इस सम्बंध में बताया कि प्रथमिकी दर्ज कर ली गई है।आगे की करवाई की जा रही है।आरोपीत के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।उसे शीघ्र ही गिफ्तार कर लिया जाएगा।पीड़ित लड़की को मेडिकल जाँच के लिए समस्तीपुर भेजा गया है।




Recent Comments