चीनी मिल से चोरी के लोहा के साथ दो गिरफ्तार

मढ़ौरा (सारण):स्थानीय चीनी मिल से चोरी के लोहा के साथ दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार लोगों में सारण कालोनी निवासी टुनटुन बासफोर, यादो राहीमपुर निवासी विट्टु कुमार का नाम बताया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनो चोर फैक्ट्री से लोहा चोरी कर टेम्पू में लोड कर लिये थे । वहा से काबारी दुकानदार तक ले जाने के प्रयास में थे । तभी पुलिस पहुंच गयी और टेम्पू को चोरी के लोहा सहित जब्त कर लिया । मामले में संलिप्त दोनो चोर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।