समस्तीपुर:शिक्षक हत्या मामला का उद्भेदन , शूटर सहित चार आपराधियों को पुलिस किया गिरफ्तार

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
समस्तीपुर
समस्तीपुर एक सप्ताह के अंदर ही पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने शिक्षक की हत्या के मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी SP दीपक रंजन ने प्रेस वार्ता कर दिया।उन्होंने बताया कि दिनांक 7. 7.20 18 को दिन में हुए प्राथमिक विद्यालय महादेव स्थान रायपुर के नियोजित शिक्षक सुरेश प्रसाद सिंह जब मोटरसाइकिल से अपने घर ग्राम अकहा जा रहे थे। कि रास्ते में गिदरिया गाछी के पास है एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा शिक्षक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।इस संबंध में उजियारपुर थाना कांड संख्या 157/ 18 , 8.7.2018 धारा 302/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज है।घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर दीपक रंजन द्वारा , नरेश पासवान ,पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष दलसिंहसराय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित किया गया इस विशेष टीम में पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थानाध्यक्ष उजियारपुर , मधुरेंद्र किशोर थानाध्यक्ष कल्याणपुर , अमित कुमार थाना अध्यक्ष, सारारंजन को सम्मिलित किया गया।गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान कर इस घटना में संलिप्त मुख्य शूटर अभिषेक कुमार तथा अन्य तीन अभियुक्त विजय कुमार ,पंकज शर्मा , राजकुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।एवं उनके पास से अवैध आग्नेयास्त्र 03 , मैगजीन 2 ,कारतूस 06, घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल मोबाइल 07 तथा केनरा बैंक दलसिंहसराय का 50 हजार रुपये का चेक भी पुलिस ने बरामद किया।




Recent Comments