एसडीएम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

#परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान: जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम संजीव कुमार ने गुरुवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उनके सदर अस्पताल में पहुंचने के पूर्व ही अस्पताल प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी। सुबह 11 बजे एसडीएम जांच को अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने हर अस्पताल की गहन जांच की। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान ओपीडी, टीबी वार्ड, महिला वार्ड, एसएनसीयू, ब्लाड बैंक, पुरुष वार्ड, इमरजेंसी, दवा कांउटर आदि का जांच की। ओपीडी में मॉडल टीककारण केंद्र का निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक पाया। दंत व महिला चिकित्सकों से उन्होंने बात की।
एआरवी व नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद एसडीएम ने आइसीयू के बाहर लगे वाटर कूलर, सीएम के बाहर लगे फिल्टर की जांच की।