Θ बेतिया – इस वर्ष में युवाहित में होगा बड़ा आंदोलन:- विशाल कुमार मिश्र

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज कमलनाथ नगर स्थित स्थानीय कार्यालय में राष्ट्रीय आज़ाद मंच का प्रेस वार्ता संपन्न हुआ. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र ने संगठन के द्वारा विगत 1 वर्षों में हुए सभी कार्यक्रमों का संक्षेप में जानकारी दिया गया.उन्होंने बताया कि छावनी रेलवे ओवरब्रिज के आंदोलन से 2018 की शुरुआत की गयी थी.उसके बाद चनपटिया में तीन आंदोलन,एमजेके कॉलेज में बी.एड की मांग एवं जिले में विश्वविद्यालय की कमी को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया.स्वास्थ्य मंत्री को बिच सड़क पर रोक जिले के अस्पतालों के अनियमितता के संदर्भ में ज्ञापन दिया गया.बानुछापर सड़क, फीस बढ़ोतरी,चंद्रावत नदी के लिये आंदोलन के साथ साथ सैकड़ों कार्य मंच ने इस साल किया।

वहीं जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि 2019 में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनता विरोधी गलत नीतियों का पोल खोल अभियान संगठन चलाएगा,नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण,संत घाट पुल के लिए आंदोलन,बढ़ते अपराध पर राज्यस्तरीय आंदोलन सहित तमाम मुद्दों पर रणनीति तैयार है.जो इस साल होना सुनिश्चित है. विभाग संयोजक गोलू कुमार मिश्रा ने कहा कि इस कड़ी ठंड में शहर में गरीब,असहाय लोग अपना रात खुले आसमान के नीचे ठिठुरते हुए गुजार रहे हैं.ऐसे लोगो के बीच हमलोग कल साल के पहले दिन से कंबल बाटना शुरु करेंगे. जिला प्रवक्ता आदित्य उत्कर्ष ने मंच के कामकाज उन नीतियों को स्पष्ट करते हुए आगामी छात्रसंघ चुनाव की तैयारी में तेजी लाने को कहा,जिला उपाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन किया।