परवेज अख्तर/सीवान. पचरुखी थाना क्षेत्र के पचरुखी हाईवे के समीप बाइक व साइकिल के आमने-सामने की टक्कर में साईकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में घयाल के भाई ने बताया कि मेरा भाई छठ पर्व में मोल्लुपुर के तरफ घूमने गया था. वापस आने के दौरान साईकल व बाइक की आमने सामने की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अभी लोग कुछ समझ पाते कि बाइक सवार फरार हो गये. घायल को आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से पचरुखी पीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. युवक की पहचान पचरुखी बाजार निवासी अकाश कुमार के रूप में की गयी.