अति पिछड़ा सम्मेलन में बोले आरसीपी, गरीबों-पिछड़ो का विकास ही बिहार का विकास है
तरैया (सारण)
हमारे मुख्यमंत्री का सपना विकसित बिहार है और जबतक गरीबों -पिछड़ो का विकास नही होगा बिहार का विकास नही होगा।इसलिए ये सरकार गरीबों-पिछड़ो के विकास का कार्य कर रही है।उक्त बातें जनता दल युनाइटेट के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद आर.सी.पी.सिंह ने शनिवार को तरैया के रामबाग में आयोजित जदयू अतिपिछड़ा महासम्मेलन में लोगो को संबोधित करते हुए कही।जदयू आपकी अपनी पार्टी है।वो आपका अपना घर है जिसके मुखिया नीतीश कुमार है।आप अपने ही घर मे रहिये हमेशा मान-सम्मान और इज्जत प्रतिष्ठा मिलता रहेगा और आपका विकास भी होगा।दूसरों के झूठे प्रलोभन में कभी अपने घर को नही बदलियेगा।

पहले शहर के लोगो को नल का जल मिलता था आज आपके मुख्यमंत्री हर गाँव मे घर-घर नल का जल उबलब्ध करवा रहे है।आपको घरो तक कि सड़के पक्की हो रही है।बच्चियों के शिक्षा का खर्च सरकार वहन कर रही है।जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नही थे।तब बेटिया साईकिल नही चलाती थी।आज बेटिया साइकिल चला रही है।राजनीत में मुखिया,वार्ड,सरपंच,पांच,जिलापार्षद से लेकर अन्य सीटों पर 55% महिलाओं की भागीदारी है।ये आपके राज्य के मुखिया नीतीश कुमार की सोच है।
आज राज्य में कानून का राज्य है।शराबबंदी के बाद प्रत्येक गरीब के घर का सालाना एक लाख से डेढ़ लाख रुपया खर्च होने से बच रहा है।इस रुपये का उपयोग अब पिछड़ा दलित बच्चों की पढ़ाई और घर के विकास पर कर रहे है।पहले जब 15 वर्षो तक जिनकी राज्य थी।उन्होंने शराबंदी,दहेज प्रथा को बंद,महिला शिक्षा,महिला आरक्षण ये सारी विकास कार्य नीतीश के सरकार में ही हो रहे है।आपके नेता बिहार के विकास के पक्षधर है और आपकी जदयू पार्टी एक मजबूत पार्टी है।इसलिए इसके साथ रहे और बिहार का विकास करें।बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार ने छपरा को डबल ट्रैकर पुल देकर छपरा में चार चाँद लगा दिया है।युवा पीढ़ी के विकास के लिए भी सरकार ने ठाना है।स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड विधार्थियो को दे रही है।नीतीश कुमार महागढ़बन्धन में भी हीरो थे और आज एनडीए में भी हीरो है।नीतीश कुमार ने पिछड़ो को राजनीति में भागीदारी दी है।इसलिए 15 वर्ष के कुशाशन वालो के प्रलोभन में नही पड़ेंगे।और जदयू के पक्ष में ही मतदान करेंगे।जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनवितरण प्रणाली के दुकान के विक्रेता बनाने में भी अतिपिछड़ा जातियों को आरक्षण देने की शुरुआत की है।साथ ही सरकारी नौकरियों में आरक्षण,अतिपिछड़ा जातियों में लोहार, ततावा और गोड़ को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने का काम नीतीश कुमार के कार्यकाल में ही हुआ है।मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार सरकार ने मल्लाह,निषाद,बिंद, नोनिया,बेलदार,चाये, तियर आदि जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार को अनुसंशा करके भेज दिया है।
उक्त मौके पर संतोष कुमार महतो,शैलेन्द्र प्रताप सिंह,अल्ताफ आलम राजू,सुशील कुमार सिंह,रत्नेश कुमार भास्कर,पूर्व विधायक मंजीत सिंह,वैधनाथ सिंह विकल,चंद्रभूषण पंड़ित, पीपी मालाकार,कामेश्वर सिंह,हुलश मांझी,डॉ. भारती मेहता,चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंसी,मुरारी सिंह,विधायक धूमल सिंह,पूर्व विधायक मंटू सिंह,पूर्व विधायक लालबाबू राय, पूर्व मंत्री गौतम सिंह,पूर्व विधायक छोटेलाल राय,सत्येन्द्र कुमार सहनी व अन्य मौजूद थे।अध्यक्षता चंद्रभूषण पंड़ित ने किया।जबकि मंच संचालन रत्नेश भास्कर एवं सुरेन्द्र महतो ने किया।
#हाथी- घोड़े के साथ निकला रोड शो,शैलेन्द्र प्रताप ने डेवढ़ी में किया स्वागत:-
अतिपिछड़ा महा सम्मेलन को लेकर तरैया रामबाग आ रहे आरसीपी सिंह का डेवढ़ी चौक पर जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भव्य स्वागत किया।तथा 51 घोड़े और हाथी के साथ रोड शो निकला जो डेवढ़ी से तरैया तक आया।उक्त मौके पर प्रदेश सचिव केश्वर नट,लंकेश बाबा,गणेश रजक,धनवीर कुमार सिंह विक्कु व अन्य मौजूद थे।
#तरैया -मसरख चौक पर संतोष महतो ने किया भव्य स्वगत:-
आरसीपी सिंह का तरैया-मसरख मोड़ पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने अपने सैकड़ो समर्थकों के भव्य स्वागत किया।उक्त मौके पर राजकुमार कुशवाहा,मो.मनौवर व अन्य मौजूद थे।
#मोमेंटम देकर राष्ट्रीय महा सचिव को किया गया सम्मानित:-
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह को जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह,अल्ताफ आलम राजू,संतोष कुमार महतो व अन्य जदयू नेताओ ने मोमेंटम देकर सम्मानित किया।




Recent Comments