समस्तीपुर:लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान को सफल बनाने के लिये नाट्य कला द्वारा चलाया जागरूकता अभियान

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
खानपुर
खानपुर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान को सफल बनाने को लेकर प्रखंड अन्तर्गत उच्च विधालय सिरोपट्टी खतुआहा परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाया गया।आयोजित कार्यक्रम का उदघाट्न जिला अधिकारी प्रणव कुमार,सहायक समाहर्त्ता अंशुल कुमार,बीडीओ प्रिया कुमारी,जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह,प्रियंका कुमारी, प्रमुख अर्चना देवी,उप प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार,ने संयूक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की मंच संचालन डा0 लालबाबू ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवम् पदाधिकारियों,कर्मियो को दिल्ली पब्लक स्कूल सिरोपट्टी खानपुर,एवम् कस्तूरबा विधालय के छात्र छात्राओ व काला जथ्था की टीम ने नाट्य कला की प्रस्तुति कर स्वछता अभियान की सफलता के बारे में लोगो को जागरूक किया।नाट्य कला की प्रस्तुति से जागरूकता फैलाने बाले,सभी सफल छात्र छात्रो को डीएम प्रणव कुमार ने को शील्ड देकर पृस्कृत किया।
डीएम ने कार्यकम को सम्बोधित करते कहा आप तभी सफल होंगे जब आपके प्रखंड के सभी पंचायत के सभी वार्ड ओडीएफ घोषित हो जाये।अगर सभी वार्डओडीएफ नही हुआ तो आप एक सफल जनप्रतिनिधि नही कहलायेंगे।आज उपस्थित सभी लोग एक शपत लेकर जाये की अगले 25 दिन में प्रखंड के सभी वार्ड में घर घर शौचालय निर्माण कर खुले में शौच जाने से मुक्ति दिलाने की संकल्प लेकर जाये,और अपने अपने पंचायत में शौचालय निर्माण कार्य में जुट जाये।
उन्हों ने कहा ओडीएफ घोषित होने के दूसरे दिन सभी का आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा करने के दस वे दिन प्रोत्शाहन की राशि लाभुकों के खाते में पहुँच जायगी।कार्यक्रम में सभी सभी जनप्रतिनिधि व् सेकड़ो आमजन उपस्थित थे




Recent Comments