समस्तीपुर:भाकपा माले ने CDPO कार्यालय का किया घेराव

न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
ताजपुर
ताजपुर में सेविका बहाली में कई प्रकार के लगातार गड़बड़ी के खिलाफ ग्रामीणों के सहयोग से भाकपा-माले ने आज मंगलवार को सीडीपीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया. शिवबालक केशरी के अध्यक्षता एवं प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रह्मदेब प्रसाद सिंह, आशिफ होदा, मो०एजाज, संयज शर्मा, अजित कुमार, विकाश कुमार, संध्या देवी, सोनवती गेवी, शिवकुमारी देवी आदि के उपस्थिती में CDPO के समक्ष बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन के माध्यम से स्मार पत्र सौंपा.
लोगों ने कहा कि आधारपुर पंचायत के वार्ड 12 में सेविका चयन में धांधली की शिकायत करने के बावजूद अबतक उस पर कोई कार्रवाई नही किया गया. साथ ही 23 नवंबर को चयनित शाहपुर बधौनी पंचायात के वार्ड 10 मीनी अॉगनवाड़ी के सेविकाल खुशबुदीन प्रवीण को भ्रष्टाचार में संलिप्त पदाधिकारी द्वारा मांगे गये रिश्वत कि राशि नहीं दिए जाने के कारण अभी तक प्रशिक्षण से वंचित ऱखा गया
मौके पर माले नेता प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि आधारपुर पंचायत के वार्ड 12 के सेविका चयन में गड़बड़ी की गई. जिसकी जाँच कर कार्रवाई करते हुए नये सिरे से बहाली किया जाए. शाहपुर बघौनी पंचायत के मिनी आंगनबाड़ी वार्ड 10 से चयनित सेविका का प्रशिक्षण यथाशीघ्र कराया जाए. अन्यथा मई के प्रथम सप्ताह से भाकपा-माले ग्रामीणों के साथ अनशन करेगें