
बलिया-सियालदह एक्सप्रेस से तीन अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जप्त
छपरा। दिनांक 24.01.22 को निरीक्षक/रेसुब पोस्ट/छपरा अनिरुद्ध राय, स.उ.नि. विजय रंजन मिश्रा, हेड कांस्टेबल मर्याद सिंह, कान्स. शिवप्रकाश शाही, कान्स. उमेश चंद्र यादव, म. कान्स. शेषमणी, म. कान्स. चंद्रावती सभी रेसुब/छपरा, उप निरीक्षक संजय कुमार राय/सीआईबी/छपरा, स.अ.नि. राजेश्वर प्रसाद रारेपु/छपरा साथ स्टाफ द्वारा रेलवे स्टेशन छपरा जंक्शन पर गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा निगरानी व चेकिंग के दौरान मुखबिरी सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस के समय 10.35 बजे प्लेटफार्म संख्या 02 पर आगमन पर कोच संख्या D-6 से 02 व्यक्ति व 01 महिला शराब तस्कर* को भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के करीब 108 लीटर अंग्रेजी शराब कीमत 74780/- रुपये के साथ हिरासत में लिया गया।
अपराध का तरीका : बिहार राज्य में शराबबंदी के कारण होने वाले भारी लाभ के कारण उत्तर प्रदेश के बगल के सटे जनपदों से शराब तस्करी कर लाकर अवैध रूप से बेचना।
बरामद शराब का विवरण : 26 अदद रॉयल स्टेज व्हिस्की 750 मिली, 04 अदद ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की 750 मिली, 04 अदद मैजिक मोमेंट रम 750 मिली, 01 अदद एम सी डौवेल्स न. 01 रम 750 मिली, 01 अदद बकार्ड लेमन 750 मिली, 64 अदद ऑफिसर चॉइस 180 मिली, 388 अदद 8PM रेडिको व्हिस्की 180।मिली सभी कीमती करीब 74780/- रुपये
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम-पता विवरण : –
(1) अजय कुमार सिंह(28वर्ष) पिता-नारद सिंह, पता: ग्राम+पोस्ट- गोनिया छपरा, थाना- बैरिया, जिला- बलिया
(2) चुन्नू कुमार सिंह (26वर्ष) पिता-रामाधार सिंह, पता- वेरुई, थाना- बनियापुर, जिला- छपरा
(3) सीमा देवी (30वर्ष) पति- देवानंद उर्फ संतोष वर्मा , पता: वार्ड नम्बर 05 सहतवार, थाना- सहतवार, जिला- बलिया, 30 वर्ष
अपराध का पंजीकरण:
रारेपु/छपरा अपराध संख्या – 14/22, U/S 30 (A)बिहार मद्य निषेध उत्पाद संशोधित अधिनियम/ दिनाँक – 24.01.22 पंजीकृत किया गया। उक्त मामले की जांच स.अ.नि./ जीआरपी/ मनोज कुमार द्वारा की जाएगी।




Recent Comments