वैशाली :सरकारी विद्यालय में शिक्षक की पिटाई से बेहोश छात्रा ईलाजरत
#न्यूज़ इनपुट -राजा बाबु

हाजिपुर
वैशाली में शिक्षक की क्रूरता ने छात्रा को अस्पताल पहुंचा दिया महज क्लास रूम में साथी छात्रा से बात करने पर शिक्षक की पिटाई से छात्रा बेहोश हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा मांमले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है । पूरा मामला वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांटी का है।

स्कूल के शिक्षक राकेश कुमार सिंह शिक्षक ने आठवीं की छात्रा क्लास रूम में ही शिवानी को महज बात करने की सजा में डंडो से पिटाई कर दी । जिससे वो गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश गयी। घायल अवस्था में बेहोश शिवानी को रेफरल अस्पताल लालगंज में इलाजरत है । मामले की सूचना पर पुलिस ने पुछताछ के लिए शिक्षक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा फिलहाल बेहोश है । उस के होश में आते ही उससे पूछताछ कर मामला दर्ज कर कानूनी कारवायी की जायेगी।




Recent Comments