सारण :एनएसएस स्वयंसेवकों ने दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ निकाली जन जागरूकता रैली

छपरा : दिनांक 17 -12-2017 
राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम कॉलेज इकाई छपरा के द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर जागो चौधरी के नेतृत्व में दहेज प्रथा एवं बालविवाह के खिलाफ एक जन जागरूकता रैली निकाली गई । 

रैली कॉलेज परिसर से शुरु होकर गोद लिए गए गांव दलित वस्ती टाड़ी उतरी  दहियावां टोला में जाकर स्वयंसेवको द्वारा दहेज प्रथा पर आधारित नुक्कड़ नाटक *दूल्हा बाजार* की प्रस्तुति दी गई ।इसके माध्यम से लोगों को दहेज प्रथा के बारे में जागरुक किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेवको द्वारा रैली को शहर के योगिनियां कोठी सारण एकेडमी ढाला से होते हुए नगरपालिका चौक पर पहुंचकर स्वयंसेवकों ने दहेज प्रथा एवं बाल विवाह पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी ।
जिसके माध्यम से समाज में विभिन्न प्रकार के दहेज की मांग जैसे आईएस एक करोड़ डॉक्टर 50 लाख इंजीनियर 20 लाख आदि के माध्यम से दहेज प्रथा जैसी कुरीतियो  पर वार किया गया ।एवं लोगों को दहेज लेना और देना दोनों गैरकानूनी है तथा इसके प्रभाव जैसे भ्रूण हत्या दुल्हन को दहेज के कारण मारना उसे प्रताड़ित करना आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया ।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों में प्रिंस कुमार, रणजीत कुमार ,,रितेश कुमार,सन्नी सुमन ,मकेशर पंडित,
 सुजीत कुमार, अमृत , दीपक, रितेश, अरुण ,त्रिपुरारी ,किसन, शमशाद , कुमारी पंखुड़ी कुमारी अनीषा ,नीधि , ममता ,संध्या, मेघा ,खुशबू ,अभिषेक ,इंजीनियर, विश्वजीत ,शिवम, मिक्की बादल विश्वजीत शिवम मृत्युंजय दिव्या ,रोशनी, आदि ने सक्रिय रुप से भाग लिया।।।।