
समस्तीपुर:विभूतिपुर के नरहन में 12 वीं की परीक्षा में परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित
रिपोर्ट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर)प्रखंड के नरहन स्थित लुसेंट फिजिक्स क्लास नरहन में बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता संस्थान के डायरेक्टर बीके शर्मा ने किया।तथा संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत के बदौलत 12वीं की परीक्षा में परचम लहरा कर अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है जिसके लिए सम्मानित करना अनिवार्य है।सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं का मनोबल निश्चित तौर पर बढ़ेगा।सम्मान और पुरस्कार बच्चों को और ज्यादा अच्छा करने की प्रेरणा देता है तथा पीछे रह गए छात्रों को भी अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है।वही शिक्षक एच एन सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलना जरूरी है।यह प्रोत्साहन छात्र-छात्राओं को और भी कड़ी मेहनत के प्रति प्रेरित करता है।वही दर्शन कुमार,अन्नू प्रिया ,आंचल कुमारी, श्वेता कुमारी,अंकेश कुमार ,लक्ष्मण कुमार,अंशु कुमारी सहित कुल 20 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।मौके पर अशोक कुमार,टी बी सिंह,सुरज कुमार,छोटू कुमार सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




Recent Comments