समस्तीपुर:दलसिंहसराय कोर्ट में पथराव, कई लोग घायल
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबु

दलसिंहसराय
दलसिंहसराय सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट सम्बन्धी फैसले में संसोधन किये जाने को लेकर आज भारत बंद कराया गया है। इस भारत बंद को लेकर सुबह से ही लोग सड़को पर उतर कर जिले में अलग अलग जगहों पर सड़क से लेकर रेल चक्का जाम किया है। इस भारत बंद के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सड़को पर जहाँ वाहनों की लम्बी कतार लग गई है वही दलसिंह सराय में रेल ट्रैक जाम किये जाने के कारण ट्रेन के परिचालन भी बाधित रहे। इस बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने दलसिंहसराय व्यवहार न्यायालय पर पथराव कर दिया। घटना की सुचना मिलते ही एएसपी संतोष कुमार दल बल के साथ न्यायालय पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इस पथराव के दौरान कई अधिवक्ता और न्यायार्थी घायल हुए है।




Recent Comments