मढ़ौरा(सारण)। सारण जिले के मढ़ौरा नगर क्षेत्र के धेनुकी गांव निवासी 75 वर्षीय जय मंगल मांझी का निधन हो गया। शनिवार को छपरा के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तबियत बिगड़ने पर उन्हें छपरा ले जाया गया।जहां पर उन्हें निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था कि शुक्रवार की शाम उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।बता दें कि स्वर्गीय श्री मांझी उच्च राजनीतिक पहुंच रखने के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और क्षेत्र में उनकी सामाजिक।कार्यकर्ता के रूप में बहुत बड़ी पहचान था।उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।